शुक्रवार, 15 अगस्त 2014

आजादी का ज़श्न मनायें

आज तिरंगा हम फहरायें,
आजादी का ज़श्न मनायें।

कितने हुए शहीद देश पर,
कितने फांसी पर थे लटके।
याद करें हम उन वीरों को,
हुए अमर देश पर मिट के।

नहीं समझ पाये ग़र कीमत,
इन वीरों के बलिदानों की।
व्यर्थ हमारा जीवन होगा,
लाज बचा न पाये माँ की।

हाथ पकड़ कर बढ़ो सभी का,
कहीं न कोई पीछे रह जाये।             
कुछ तक सीमित न विकास हो,
तब असली आजादी आये।

...कैलाश शर्मा 

15 टिप्‍पणियां:

  1. कुछ तक सीमित न विकास हो,
    तब असली आजादी आये।
    बहुत बढ़िया कैलाश जी।।।

    जवाब देंहटाएं
  2. आजादी के जश्न कि सुंदर प्रस्तुति।
    स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सुन्दर एवं प्रेरक बाल गीत ! स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !

    जवाब देंहटाएं
  4. सुन्दर बाल गीत ! स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !

    जवाब देंहटाएं
  5. नहीं समझ पाये ग़र कीमत,
    इन वीरों के बलिदानों की।
    व्यर्थ हमारा जीवन होगा,
    लाज बचा न पाये माँ की।

    ​सुन्दर बालगीत !

    जवाब देंहटाएं
  6. Hi Kailash ji

    aapne bahut acchi kavita likhi hai. Main aapka blog kuch dino se padh raha hoon aur mujhe aapke post acche lage. Maine bhe kal ek naya hindi blog Dainik Blogger shuru kiya hai. Kripya padh kar apne comments ya sujhav de to mujhe accha lagega.

    Thank you
    Ayaan

    जवाब देंहटाएं

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...