अभ्युदय के जन्म दिन पर नाना और नानी का
ढेरों प्यार और आशीर्वाद
खुशियाँ
गौरव का अभ्युदय,
सूरज सम
हो तेज तुम्हारा.
मन हो
सौम्य चन्द्रमा जैसा
सार्थक हो
यह नाम तुम्हारा.
जहां रहो
खुशियाँ बरसाओ,
बनी रहे
अंतस की शुचिता.
सद्गुण से
संपन्न रहो तुम
पाओ गंगा
जैसी पावनता.
बार बार
दिन यह आये
खुशियाँ
लेकर के जीवन में.
अभ्युदय
जीवन में तेरे
यह आशीष
सभी के मन में.
HAPPY BIRTHDAY
कैलाश शर्मा




