शनिवार, 26 जुलाई 2014

विहान के जन्मदिन पर

                 विहान के जन्मदिन पर नाना और नानी का 
                              ढेरों प्यार और आशीर्वाद 

चंचलता, बुद्धि का संगम,
तुम अपनी धुन के पक्के हो।
नटखटपन मन हर लेता है,
लगते तुम सबको अच्छे हो।

सदा प्यार पाओ तुम सबका,
आगे सदैव बढ़ते तुम जाओ।
कभी न कंटक राह में आयें,
हर खुशियाँ जीवन में पाओ।

हो तुम्हें मुबारक जन्म दिवस,
बार बार यह शुभ दिन आये।
मासूमियत तुम्हारी रहे बनी,
हर राह सदा मंज़िल तक जाये।

तुम करो सार्थक नाम है अपना,
नव-विहान खुशियों का लाओ।
अभ्युदय हो जीवन में खुशियाँ,
आशीष, प्यार सभी का पाओ।

...कैलाश शर्मा 

12 टिप्‍पणियां:

  1. विहान को हमारी ओर से भी जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनायें...

    जवाब देंहटाएं
  2. विहान को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई !

    जवाब देंहटाएं
  3. विहान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनायें...

    जवाब देंहटाएं
  4. नन्हे विहान को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें ! जीवन में प्यारा विहान खूब यशस्वी हो और सफलता का हर कीर्तिमान छू ले यही हमारा भी आशीर्वाद है !

    जवाब देंहटाएं
  5. विहान को जन्मदिन कि ढेरों शुभकामनाएँ हमारे स्नेह के साथ।

    जवाब देंहटाएं
  6. प्रियवर विहान के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ।
    --
    आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा कल रविवार (27-07-2014) को "संघर्ष का कथानक:जीवन का उद्देश्य" (चर्चा मंच-1687) पर भी होगी।
    --
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत सुन्दर भाव.... विहान को शुभकामनायें

    जवाब देंहटाएं
  8. सुंदर रचना...मेरी ओर से भी मंगलकामनाएँ और आशीष

    जवाब देंहटाएं
  9. सुन्दर शब्द ... विहान के जनम दिन की नाना नानी को बधाई ...

    जवाब देंहटाएं
  10. विहान को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई...

    जवाब देंहटाएं

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...