बुधवार, 9 मार्च 2011
शनिवार, 5 मार्च 2011
जन्मदिन की शुभकामनायें
अभ्युदय के जन्मदिन पर नाना और नानी की हार्दिक
शुभ कामनायें और आशीर्वाद
रात अमावस की अंधियारी,
एक अचानक चाँद उगा.
उसकी शुभ्र चांदनी से फिर
बचपन मेरा जाग उठा.
सूरज बन कर चमको जग में,
चंदा बन कर दो शीतलता.
खुश्बू बन कर करो सुवासित,
स्मित में फूलों की शुचिता.
साथ रहें जीवन में खुशियाँ,
प्यार भरा जीवन सागर हो.
विस्तृत हो वटवृक्ष तरह तुम,
अपनों को शीतल आश्रय हो.
Happy Birthday
रविवार, 27 फ़रवरी 2011
मासूम प्रश्न
रंग अलग हैं क्यों फूलों के,
ख़ुश्बू अलग अलग क्यों होती?
दिन में जब सूरज उगता है,
रात्रि कहाँ जाकर है सोती?
क्यों कुछ पेड़ बड़े होते हैं,
क्यों कुछ हैं छोटे रह जाते?
चाँद कहाँ जाता है दिन में,
बादल कैसे पानी भर लाते?
तितली रंग बिरंगी क्यों हैं,
भंवरा क्यों काला होता है?
होता आम बहुत ही मीठा,
नींबू क्यों खट्टा होता है?
शायद हम छोटे बच्चे हैं,
नहीं समझ पाते हम इससे.
जब घर डैडी आजायेंगे
तब हम यह पूछेंगे उनसे.
मंगलवार, 22 फ़रवरी 2011
मंगलवार, 15 फ़रवरी 2011
पंख अगर मेरे होते तो
पंख अगर मेरे होते तो,
जब मन करता मैं उड़ जाता.
सुबह नाश्ता घर पर करता,
नानी के घर खाना खाता.
आसमान में उड़ कर जाता,
बादल को छू कर आ जाता.
तारों को मुट्ठी में भर कर,
चन्दा मामा से मिल आता.
तितली मेरी साथी होती.
चिड़ियों के मैं साथ खेलता.
कभी ज़मीं पर दौड़ लगाता,
कभी पेड़ पर मैं उड़ जाता.
जब मन करता गोवा जाता,
मन करता मुंबई उड़ जाता.
स्कूल बस की छुट्टी करता,
उड़ कर मैं कक्षा में जाता.
जब मन करता मैं उड़ जाता.
सुबह नाश्ता घर पर करता,
नानी के घर खाना खाता.
आसमान में उड़ कर जाता,
बादल को छू कर आ जाता.
तारों को मुट्ठी में भर कर,
चन्दा मामा से मिल आता.
तितली मेरी साथी होती.
चिड़ियों के मैं साथ खेलता.
कभी ज़मीं पर दौड़ लगाता,
कभी पेड़ पर मैं उड़ जाता.
जब मन करता गोवा जाता,
मन करता मुंबई उड़ जाता.
स्कूल बस की छुट्टी करता,
उड़ कर मैं कक्षा में जाता.
सोमवार, 7 फ़रवरी 2011
रेल चली, रेल चली
रेल चली, रेल चली ,
छुक छुक ये रेल चली.
मैं इसका चालक हूँ,
जहां चाहूँ वहां चली.
मम्मा तुम आगे बैठो,
डैडी तुम भी बैठ जाओ .
दादा दादी चढ़ो जल्दी,
बुआ तुम पीछे जाओ .
जल्दी जल्दी बैठ जाओ ,
फिर न कहना रेल चली .
मामा बैठो, मामी बैठो,
नाना बैठो, नानी बैठो.
मानू टिकट चैक करो,
बिना टिकट नहीं बैठो.
जायेगी यह हर गली,
रेल चली, रेल चली.
बाहर नहीं हाथ करो,
वर्ना चोट लग जायेगी.
डाक्टर बुलाना होगा,
ट्रेन लेट हो जायेगी .
चलने की सीटी बजी,
रेल चली, रेल चली.
स्टेशन है निकल गया,
टिफिन खोल खाना खाओ.
मेरी धन्नो नहीं आयी,
मुझ को भी खाना खिलवाओ.
वर्ना ट्रेन रह जायेगी,
यहीं पर ही खड़ी खड़ी .
रेल चली, रेल चली,
छुक छुक ये रेल चली.
छुक छुक ये रेल चली.
मैं इसका चालक हूँ,
जहां चाहूँ वहां चली.
मम्मा तुम आगे बैठो,
डैडी तुम भी बैठ जाओ .
दादा दादी चढ़ो जल्दी,
बुआ तुम पीछे जाओ .
जल्दी जल्दी बैठ जाओ ,
फिर न कहना रेल चली .
मामा बैठो, मामी बैठो,
नाना बैठो, नानी बैठो.
मानू टिकट चैक करो,
बिना टिकट नहीं बैठो.
जायेगी यह हर गली,
रेल चली, रेल चली.
बाहर नहीं हाथ करो,
वर्ना चोट लग जायेगी.
डाक्टर बुलाना होगा,
ट्रेन लेट हो जायेगी .
चलने की सीटी बजी,
रेल चली, रेल चली.
स्टेशन है निकल गया,
टिफिन खोल खाना खाओ.
मेरी धन्नो नहीं आयी,
मुझ को भी खाना खिलवाओ.
वर्ना ट्रेन रह जायेगी,
यहीं पर ही खड़ी खड़ी .
रेल चली, रेल चली,
छुक छुक ये रेल चली.
मंगलवार, 1 फ़रवरी 2011
आसमान के सपने देखो
आसमान के सपने देखो,
पर ज़मीन पर पैर रहे.
बढते रहो सदा तुम आगे,
पर जो पीछे, साथ रहे.
नम्र बने, झुकना भी जाने,
वही सफलतायें पाता है.
ऊंचे वृक्ष गिरें आंधी में,
जो झुकता वह बच जाता है.
मोल नहीं माँ की ममता का,
यह ऋण चुका न पाओगे.
जितना प्यार दिया है उसने,
उतना तुम क्या दे पाओगे.
यह जीवन है नहीं खिलौना,
जब चाहा खेला, तोड़ दिया.
नहीं ला सको सूरज सब को,
लाओ हर कुटिया में एक दिया.
पर ज़मीन पर पैर रहे.
बढते रहो सदा तुम आगे,
पर जो पीछे, साथ रहे.
नम्र बने, झुकना भी जाने,
वही सफलतायें पाता है.
ऊंचे वृक्ष गिरें आंधी में,
जो झुकता वह बच जाता है.
मोल नहीं माँ की ममता का,
यह ऋण चुका न पाओगे.
जितना प्यार दिया है उसने,
उतना तुम क्या दे पाओगे.
यह जीवन है नहीं खिलौना,
जब चाहा खेला, तोड़ दिया.
नहीं ला सको सूरज सब को,
लाओ हर कुटिया में एक दिया.
सदस्यता लें
संदेश (Atom)






