दुनियां कितनी अच्छी होती.
न स्कूल यहाँ पर होते,
न टीचर का फिर डर होता.
मिल जाती छुट्टी बस्ते से,
होम वर्क न करना होता.
न टीवी पर रोक है लगती,
गेम खेलते जब मन करता,
सारे घर में धूम मचाते,
कोई रोक टोक न करता.
लेकिन आती एक समस्या,
खाना घर में कौन बनाता.
पैसे कौन दूध को देता,
कौन खिलोने हमें दिलाता.
अच्छा यही रहें मम्मा संग,
सब कुछ डैडी हमें दिलायें.
पढ़ने की मेहनत अच्छी है,
अच्छा है स्कूल ही जायें.


